सक्ती की नगर देवी माँ महामाया मंदिर में महाअष्टमी पर भव्य हवन-पूजन संपन्न,, क्षेत्र वासियों के लिए की गई सुख-समृद्धि की कामना

सक्ती: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां महामाया मंदिर परिसर में महाअष्टमी और महानवमी के पावन योग पर विशेष हवन-पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मंदिर के मुख्य गर्भगृह के समक्ष बने यज्ञ कुंड में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं।
इस धार्मिक अनुष्ठान में अमित सोनी, राहुल देवांगन, शिव यादव, उमेश शर्मा(बंटी), लीलाधर चंद्रा, गोपेश शर्मा, गजाधर यादव (नान्हू भांचा), राजू यादव, सुरेंद्र यादव, बजरंग जायसवाल, आत्माराम पटेल, वैभव अग्रवाल,दीपक कुमार खर्रा, चितरंजय पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूर-दराज से आए भक्तों ने हिस्सा लिया।

 

 

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर:

 

सुबह से ही मां महामाया देवी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। दोपहर को सक्ती राजपरिवार के राजा धर्मेंद्र सिंह के द्वारा मां महामाया देवी की विशेष पूजा अर्चना की गई तथा मंदिर के मुख्य बैगा गजराज सिदार,रमहैया सिदार तथा पंडित संजय पांडेय एवं सहयोगी पुजारियों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना के बाद हवन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का आह्वान करते हुए हवन कुंड में समिधा, घी और हवन सामग्री की आहुतियां डाली गईं। पूर्णाहुति के समय पूरा मंदिर परिसर ‘जय महामाई दाई’ और वैदिक मंत्रों के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

 

क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना:

 

हवन-पूजन संपन्न होने के बाद महाआरती का आयोजन किया गया। पुजारियों ने माता रानी से समस्त क्षेत्रवासियों और देश की सुख, शांति, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। आरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को मंदिर समिति की ओर से भोग-प्रसाद वितरित किया गया। सुरक्षा और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मंदिर सेवा समिति के रोहित दोहरे,अमित शर्मा सहित सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close