
सांईं सेवा समिति से जुड़े माधव यादव के निधन पर डॉ महंत ने शोक व्यक्त किया
सक्ती- नेता प्रतिपक्ष तथा सक्ती के विधायक डॉ चरणदास महंत ने माधव प्रसाद यादव के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय माधव प्रसाद यादव सेवानिवृत्त स्टेट बैंक सक्ती के कर्मचारी थे।

बैंक तथा सक्ती नगर,समाज में ईमानदारी और सज्जनता के मिसाल रहे। उनका जीवन बेहद सादगी पूर्ण रहा मुझे निजी तौर पर उनका और उनके परिवार का स्नेह मिला असामयिक निधन हो जाना हम सबके लिये दुखद है। भगवान उनके परिवार को इस दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करें तथा स्व यादव जी को भगवान अपने लोक में स्थान दें।
Live Share Market



