
डॉ महंत के नेतृत्व में भारी बारिश के बीच निकली मशाल यात्रा

सक्ती: नगर में केंद्र सरकार की गलत नीतियों और राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता छीनने का आरोप लगाते हुए इस कृत्य के विरोध में मशाल यात्रा निकाली गई।

पूरे देश में कांग्रेस के द्वारा सत्याग्रह और मशाल यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में सक्ती में भी डॉ चरणदास महंत की अगुवाई में मशाल यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरूआत नगर तथा आसपास के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर की।


यात्रा निकलते ही भारी बारिश प्रारम्भ हो गई जिससे कुछ समय के लिए यात्रा रोक दी गई। ततपश्चात रिमझिम बारिश के बीच ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का आयोजन किया। भाजपा तथा केंद्र सरकार विरोधी नारों के साथ यात्रा निकाली गई।


कांग्रेस ने इस यात्रा को मोदी सरकार की जनविरोधी नीति, अलोकतांत्रिक गतिविधियों के खिलाफ बताया है। इस मशाल यात्रा का आयोजन नगरपालिका कार्यालय के नजदीके से अग्रसेन चौक होते हुए नवधा चौक होते हुए स्व. बिसाहूदास महंत उद्यान तक किया गया।

उक्त यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत के साथ जिला प्रतिनिधि गुलज़ार सिंह ठाकुर, शहर कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल, महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल पप्पू , पूर्व नपा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल, मनहरण राठौर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता देवांगन, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री अलका जयसवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंजू राठौर, चांदनी सहिस, पूर्व नपा अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, पिंटू ठाकुर, आनंद अग्रवाल, धनंजय राठौर, कमलेश राठौर, जिला युवक कॉग्रेस के अध्यक्ष बालेश्वर साहू , ब्लाक कॉग्रेस अध्यक्ष कन्हैया कंवर, छोटे लाल यादव, कालू अग्रवाल, भुरु अग्रवाल, रथराम पटेल,संजय सिंह राठौर, सुदेश शर्मा, राजेश शर्मा, राजू चंद्रा, सनी यादव, रवि यादव, धनु यादव, लव सोनी, रिक्की सेवक, संतोष सोनी (लाला), लेखराज बघेल, विशाल जांगड़े, रामेश्वर बरेट, सोनू कुरेशी, ध्रुव सारथी, पीयूष वर्मा, पवन चंद्रा, महेश्वर साहू, रविंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, सूरज सोना, सुरेश डेंसिल, कन्हैया कुमार, धनीराम महंत, रसिया दास महंत, कमल शर्मा, रूप नारायण साहू , आदेश्वर गजल, जय बाबू गवेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



