
कोरोना काल में बेवजह घूमने पर रोक लगाने की मांग , मोहल्ले वासियों में भारी आक्रोश
सक्ति : नगर में जिस तरीके से सभी वार्डों में कोरोना का संक्रमण जारी है । नगर में रोज नए नए मरीज निकल रहे हैं ऐसी स्थिति में आम जन की सुविधा के मद्देनजर 1:00 बजे तक जरूरी सामग्रियों को क्रय करने की प्रशासन के द्वारा लोगों को छूट दी गई है , उसके बाद भी देखा गया है कि लोग बिना किसी जरूरी काम के रेल्वे स्टेशन की ओर घूमने फिरने और तफरी करने के लिए चले आते हैं जिस कारण स्टेशन रोड पर स्थित नाका चौक पर जो सड़क है उसके दोनों और रहने वाले तथा सोंठी सिंगनसरा कि ओर जाने वाली रोड के दोनों ओर के रहवासी भारी दहशत में है कि कहीं संक्रमण उनके क्षेत्र में भी ना फैल जाए ।

ऐसी स्थिति में मोहल्ले वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि 1:00 बजे के बाद पूर्ण रूप से यह नाका चौक जहां पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है यह पूरी तरह बंद होनी चाहिए ताकि उधर से लोग इधर न आ पाये, इधर उधर लोगों का आवागमन बंद रहे ।
क्योंकि कोरोनावायरस का कहर जारी है। मोहल्ले वासियों ने सभी नगरवासियों से भी अपील की है कि ऐसी स्थिति में हम सभी नागरिकों का कर्तव्य बनता है कि हम जागरूक बने और घर से बाहर ना निकलें ।
