डॉ महंत की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंर्तगत करोड़ों की स्वीकृति –गिरधर जायसवाल

सक्ती:  सक्ती विधानसभा क्षेत्र में डॉ चरणदास महंत जी की अनुशंसा पर विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

 

 

 

कलेक्टर कार्यालय में डॉ महंत के प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र विकास के लिए डॉ महंत ने मुख्यमंत्री समग्र विकास निधि से कई विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र के माध्यम से मांग की थी और विकास कार्यों की सूची सौपीं थी जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए स्वीकृति प्रदान की है।

 

विधानसभा क्षेत्र सक्ती के अंतर्गत विभिन्न ग्रामो में पंचायत प्रतिनिधियों कॉग्रेसजनो के मांग पर विधानसभा क्षेत्र सक्ती के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के अनुसंशा पर सी सी रोड कार्य स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

उक्त सम्बंध में जिला कलेक्टर कार्यालय के विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सक्ती के सक्ती विकास खंड के दस ग्रामो में जिसमे देवरी, डूमरपारा, बोइरडीह, भेड़ापाली, आमपाली, ज़र्वे, बोकरामुड़ा, पतेरापाली खुर्द, बस्ती बाराद्वार, बरपाली कला, सोनगूडा शामिल है। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पांच लाख बीस हजार के सीसी रोड़ कार्य होने है इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सक्ती बलौदा एवँ बमनिनडीह विकास खंड के दस ग्रामो को शामिल किया गया हैं जिसमे बालपुर उच्चभिठी लच्छनपुर हर्राभट्ठा रिसदा भगोडीह बहेरा डीह गिधौरी अमरूवा दारग जिसमे रंगमंच 3 लाख के हैं शेष पांच लाख बीस हजार के सी सी रोड शामिल हैं।

 

श्री जायसवाल ने बताया कि उक्त कार्य मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की है। उपरोक्त कार्यो के स्वीकृति होने पर कॉग्रेसजनो पंचायत प्रतिनिधियों एवँ ग्रामीण जनों ने डॉ चरण दास महंत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो की प्रशंसा की है।

 

डॉ महंत के प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने बताया कि अभी बहुत सारे विकास कार्यों की सूची भेजी गई है जिससे आने वाले कुछ दिनों में क्षेत्र विकास के बहुत से कार्य होंगे और सक्ती विधानसभा क्षेत्र विकसित क्षेत्र बनने की दिशा में अग्रसर होगा।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close