
अंततः पापा ढाबा को मिली संचालन की अनुमति,, खाद्य एवं औषधि विभाग ने जारी किया आदेश
सक्ती : क्षेत्र में 32 वर्षों से लगातार अपनी अच्छी सेवा के लिए पापा ढाबा जाना जाता है और इसी वजह से कुछ लोगों के द्वारा आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण ढाबा को बदनाम करने तथा ग्राहकों में भ्रम फैलाने की नीयत से वीडियो बनाकर वायरल किया गया था।

ढाबा संचालक मुन्ना ठाकुर ने बताया कि अंततः वायरल वीडियो की जांच की गई तथा उस वक्त ढाबा में भी खाद्य विभाग की टीम आई थी और अपने साथ कुछ सेम्पल ले गई थी उन सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच और सेम्पल की जांच होने के आधार पर सब कुछ सामान्य पाया गया। अब छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा आदेश पारित कर ढाबा संचालन की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
ढाबा संचालक मुन्ना ठाकुर ने कहा कि हम पहले भी ग्राहकों का ध्यान रखते थे और आगे भी अपने ग्राहकों को कोई भी शिकायत का मौका नहीं देंगे।
Live Share Market



