डॉ महंत के प्रयास से खुला धान खरीदी केंद्र — गिरधर जायसवाल

सक्ती- आगामी धान खरीदी के लिए विधानसभा क्षेत्र सक्ती में विकास खण्ड सक्ती के ग्राम जेठा एवँ परसदा खुर्द विकास खण्ड बलौदा के ग्राम कुरदा एवँ विकास खंड बमनीनडीह के ग्राम दुरपा में विधायक डॉ चरण दास महन्त नेता प्रतिपक्ष के प्रयास से नया धान खरीदी केन्द्र खोले जाने हेतु नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया है।

 

 

 

इस सम्बंध में जिला कलेक्टर कार्यालय सक्ती के प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने बताया कि डॉ महंत के विधानसभा क्षेत्र सक्ती में दौरे पर ग्रामीणों किसानों एवँ पंचायत प्रतिनिधियों कॉग्रेस कार्यकर्ताओं सहित ब्लाक कॉग्रेस अध्यक्ष रविंद्र शर्मा शास्वत धर दीवान विधायक प्रतिनिधि डॉ संतोष यादव वरिष्ठ कॉग्रेस नेता जितेंद्र जायसवाल दीपक बरेठ सरपंच कुरदा नरसिंह साहू सरपंच दुरपा श्रीमती सपना चौहान जनपद सदस्य सभापति सत्य प्रकाश महंत सरपंच ग्राम पंचायत हरदा परसदा खुर्द फुलेश्वरी रूपेश पटेल जेठा के जनपद सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास सरपँच श्रीमती सुशीला चंद्रा वरिष्ठ कॉग्रेस नेता गणेश राम चंद्रा ने डॉ महन्त से मुलाकात कर धान खरीदी में होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए जेठा परसदा में नई धान खरीदी केंद्र खोले जाने की मांग की थी।

 

इस सम्बंध डॉ चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण दयाल दास बघेल को दिनांक 30 जुलाई 2026 को पत्र प्रेषित कर नए धान खरीदी केद्र खोले जाने की बात कही थी। विभाग द्वारा 31 अगस्त12026 को नए धान खरीदी केंद्र खोले जाने की स्वीकृति प्रदान करते हुये आदेश जारी किया है। कॉग्रेसजनों, किसानों जनप्रतिनिधियों एवँ ग्रामीणों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत एवँ मंत्री दयाल दास बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है। जिला किसान कॉग्रेस के अध्यक्ष साधेश्वर गवेल ने जिले भर के किसानों की ओर से डॉ महंत एवँ विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल को धन्यवाद दिया है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close