
पोरथा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण जनप्रतिनिधियों के द्वारा
सक्ती: छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किसानों का धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से खरीदी की जा रही है।
धान खरीदी केंद्र पोरथा में आज खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर के साथ जनपद सदस्य अनिल चौहान, जनपद सभापति मधु राठौर के साथ अन्य सदस्यों ने खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र में उपस्थित किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।
धान खरीदी केंद्र में धान को शासकीय बोरे में पलटने के दौरान होने वाले खर्च के विषय में जानकारी देते हुए किसानों ने बताया कि प्रति कट्टी 3 रुपये की दर से किसानों से वसूली की जा रही है इस पर शासन का ध्यान आकृष्ट कराने तथा राहत प्रदान करने की बात कही।
उपस्थित सदस्यों के द्वारा शासन को इस समस्या के बारे में अवगत कराने हेतु किसानों को आश्वस्त किया गया।
उक्त अवसर पर समिति के अध्यक्ष शिवचरण राठौर, घसियाराम राठौर, सरपंच मधु राठौर,पूर्व सरपंच श्याम राठौर, कमलकिशोर राठौर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



