
95 वर्षीय श्रीमती मणीदेवी शर्मा,प्रतिदिन करती हैं योगाभ्यास व प्राणायाम
बाराद्वार- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर करो योग रहो निरोग को चरितार्थ करते हुए बाराद्वार निवासी 95 वर्षीय श्रीमती मणीदेवी शर्मा ने योगाभ्यास किया और जन मानस को अपने योग के माध्यम ये संदेश भी दिया कि योग शरीर को स्वस्थ रखता है। जांजगीर जिला के नगर पंचायत बाराद्वार निवासी श्रीमती मणीदेवी शर्मा की आयु वर्तमान में 95 वर्ष से अधिक है। वह आज भी योग प्राणायाम करती हैं। यही कारण है कि इस उम्र में भी वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनकी याददाश्त भी बहुत अच्छी है। पुरानी बातों का जिक्र होते ही सभी घटनाओं को खुद से बताने लगती हैं। श्रीमती मणीदेवी शर्मा को योगाभ्यास व प्राणायाम कराने में उनके छोटे पुत्र राजेश शर्मा (शिक्षक) पूरी मदद करते हैं। राजेश शर्मा बिहार स्कूल ऑफ योगा से डिप्लोमा भी किये हैं। राजेश शर्मा बीस वर्ष पूर्व योगाभ्यास व प्राणायाम में डिप्लोमा कोर्स कर चुके हैं। राजेश शर्मा बताते हैं कि उनकी माता जी श्रीमती मणीदेवी शर्मा को वह एक दो दिन के अंतराल में उनकी सुविधा के अनुसार योगाभ्यास व प्राणायाम करवाते हैं। राजेश शर्मा ने बताया कि वह खुद भी योग प्राणायाम करते हैं साथ ही माता जी को भी योग प्राणायाम करवाते हैं। आज माता जी को जल नेति क्रिया व अन्य योगाभ्यास करवाया हुँ। जल नेति क्रिया से मस्तिष्क रोग, कफ रोग, सांस संबंधी रोग से राहत मिलता है। वर्तमान में यह क्रिया कोरोना से भी लड़ने में सहायक साबित हो रहा है। माता जी अगर इस उम्र में भी स्वस्थ हैं तो उसका श्रेय मैं योग को देना चाहूंगा। योग के कारण ही उनका स्वास्थ्य इस उम्र में भी बेहतर बना हुआ है।



