असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व है दशहरा – डॉ चरणदास महंत

सक्ती: विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत रायगढ़ से कोरबा जाते हुए सक्ती के कंचनपुर चौक पहुंचे। यहां स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ महंत का स्वागत किया।
कंचनपुर में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डॉ महंत ने दशहरे की शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों, जिले, प्रदेश व देशवासियों को भी दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने इसी दिन रावण का वध किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है इसीलिए दशमी को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। दशहरा वर्ष की तीन अत्यन्त शुभ तिथियों में से एक है, अन्य दो हैं चैत्र शुक्ल की एवं कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा। इसी दिन लोग नया कार्य प्रारम्भ करते हैं, शस्त्र-पूजा भी की जाती है।
डॉ महंत ने आगे कहा कि दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों को छोड़ने की प्रेरणा हमें देता है। इस बात का हमें अनुशरण करते हुए अपने व्यक्तित्व को ऊंचा बनाए रखना है।
ग्राम पंचायत डड़ाई चौक पर वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डॉ महंत से मुलाकात की , साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की एवं कहा कि सक्ती विधानसभा के अधिकांश वन क्षेत्रों के ग्रामों में विद्युतीकरण हो जाने से पूरे रात्रि जगमग रहती है। डॉ महंत ने कहा कि शेष बचे हुए ग्रामों में विद्युतीकरण किया जाएगा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी शीतल सिंह राज ने ग्राम देवरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के उद्घाटन की बात पर डॉ महंत ने कहा कि दीपावली के समय उसका शुभारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र से वरिष्ठ कॉग्रेसी प्रदीप राठौर, हीराधर जायसवाल, महेश जग्गी, ग्राम पंचायत डड़ाई के सरपंच वंदना हेमंत राज शीतल सिंह राज, विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर, राजीव जायसवाल सहित अचानकपुर, देवरमाल, देवरी, तुर्री, बासीन,पतरापाली, एवं आसपास के कांग्रेसी उपस्थित थे साथ ही शहर कांग्रेस से नगर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी महबूब भाई, अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, पिन्टू ठाकुर, साधेश्वर गबेल, सोनू क़ुरैशी यशवंत साहू सहित कांग्रेसी उपस्थित थे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close