
गांजा तस्करी में मसनियां कला के व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में

बरमकेला थाना प्रभारी चमन सिन्हा के दिशा निर्देश पर बरमकेला में वाहन चेकिंग के दौरान उड़ीसा की तरफ से एक मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक CG 11 AG 8563 में सवार 02 व्यक्तियों को रोककर पूछताछ किया गया । पूछताछ के दौरान अपना नाम दीनदयाल कंवर पिता बूंद राम कवर 32 वर्ष , प्रदीप भट्ट पिता सुरेश भट्ट उम्र 19 वर्ष दोनो निवासी ग्राम मसनिया कला थाना सक्ति जिला जांजगीर चांपा बताए । पीछे बैठे दीनदयाल कवर एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी पकड़े हुए था चेक करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिलने पर उक्त आरोपीगण के कब्जे से 03 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 15,000 रूपए तथा एक नग मोटर सायकल जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 162/2020 धारा 20 B NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्घ कर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
Live Share Market