स्व. बिसाहू दास महन्त की 48 वीं पुण्यतिथि में विभिन्न आयोजन

सक्ती – नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व बिसाहूदास महंत के जन्म जयंती दिनांक 23 जुलाई 2026 दिन गुरुवार समय सुबह 10 बजे बिसाहूदास महंत उद्यान हटरी रोड में 48 वी पुण्यतिथि के अवसर पर जिले भर के कॉग्रेसजनों, सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक रामकुमार यादव, विधायक बालेश्वर साहु, विधायक राघवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक मंत्री नोवेल वर्मा, पूर्व विधायक चैन सिंह सामले, जिला कॉग्रेस कमेटी श्रीमती रश्मि गवेल जिला पंचायत सदस्य सरोज डड़सेना, पूर्णिमा खूंटे, जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष नीतू ऋषिराय, नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवँ सभी पूर्व विधायक पूर्व सांसद जिला कॉग्रेस कमेटी सक्ती के सभी पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्ष गण महिला कॉग्रेस किसान कॉग्रेस युवा कॉग्रेस आदिवासी कॉग्रेस एन एस यू आई मण्डल अध्यक्ष गण जिला पंचायत जनपद पंचायत के अध्यक्ष जनपद सदस्य गण सरपँच पंच गण पार्षद गण विधायक प्रतिनिधि गण मंडल पंचायत एवँ बूथ अध्यक्ष गण महिला कॉग्रेस आदिवासी कॉग्रेस किसान कॉग्रेस सेवादल अनुसूचित जाति कॉग्रेस एवँ अन्य अनुषांगिक प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों कांग्रेसजनों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके लिये आयोजन समिति एवँ कॉग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां की जा रही है।

इसके अलावा शहर में अन्य कार्यक्रम अस्पताल में भी रखा गया है। इस सम्बंध जिला भर से कॉग्रेसजनो को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। उक्त जानकारी जिला कॉग्रेस कमेटी के महामंत्री विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने दी।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close