
हरेठी स्थित पापा ढाबा के वायरल वीडियो का मामला,,संचालक मुन्ना ठाकुर ने बताई सच्चाई
सक्ती: नगर से सटे हरेठी में स्थित पापा ढाबा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ढाबा का एक कर्मी बर्तन धोते हुए दिखाई दे रहा है।
वीडियो की सत्यता के लिए ढाबा संचालक से बातचीत की गई। बातचीत में ढाबा संचालक मुन्ना ठाकुर ने बताया कि वायरल वीडियो काफी पुराना है और वह तब का है जब ढाबा में रेनोवेशन का कार्य किया जा रहा था।
ढाबा संचालक मुन्ना ठाकुर ने बताया कि वीडियो में दिख रहा स्थान वर्किंग कंडीशन में नहीं था। उस समय वहां नया टाईल्स लगाने का काम किया जा रहा था साथ ही ढाबा के कई अन्य जगहों पर भी रेनोवेशन का कार्य किया जा रहा था।
पिछले 32 साल से ढाबा का संचालन पूर्ण शुद्धता से किया जा रहा है और आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर साफ सफाई पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है।
क्षेत्र में 32 वर्षों से लगातार अपनी अच्छी सेवा के लिए ढाबा जाना जाता है और इसी वजह से कुछ लोगों के द्वारा आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण ढाबा को बदनाम करने तथा ग्राहकों में भ्रम फैलाने की नीयत से वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।
ढाबा संचालक मुन्ना ठाकुर ने कहा कि हम कभी भी ग्राहकों की सेवा में कमी नहीं करते हैं और हमेशा अपने ग्राहकों की मांग पर ढाबा में जरूरत के हिसाब से रेनोवेशन भी कराते हैं।
बातचीत में उन्होंने कहा कि ग्राहक हमारे लिए सर्वोपरि हैं और हम कभी भी उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते।



