
शपथ के साथ शुरू हुई नई जिम्मेदारी, सक्ती नगर पालिका को मिले पांच एल्डरमेन,, पालिका सभाकक्ष में हुआ समारोह का आयोजन
सक्ती: नगर पालिका परिषद सक्ती में मंगलवार को नामांकित पार्षद (एल्डरमेन) के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर पालिका सभा कक्ष में गरिमामय वातावरण में किया गया।




समारोह में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कावेरी मरकाम ने नव-नामांकित पार्षदों सुमित शर्मा, दीपक गुप्ता, दादू केंवट, सुशीला गबेल एवं सुषमा कसेर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पश्चात सभी एल्डरमेन का अतिथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
जनसेवा का अवसर, पूरी निष्ठा से निभाएं दायित्व –
मुख्य अतिथि एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि नामांकित पार्षद का दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं और विश्वास को पूरा करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी एल्डरमेन नगर के विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के निराकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी जनप्रतिनिधि नगर पालिका की विकास यात्रा को नई गति देंगे।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार ने कहा कि जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा धर्म जनसेवा है। उन्होंने नव-नामांकित पार्षदों से कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।
समन्वय और टीम भावना से होगा नगर का विकास –
भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि नगर के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की नई टीम जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
जनता और नगर पालिका के बीच मजबूत सेतु बनें –
छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड के सदस्य प्रेमलाल पटेल एवं भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने कहा कि नामांकित पार्षद जनता और नगर पालिका के बीच मजबूत सेतु का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना ही एक जनप्रतिनिधि की वास्तविक पहचान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी एल्डरमेन नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
समारोह में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड के सदस्य प्रेमलाल पटेल, भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा राठौर, मांगेराम अग्रवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव, बजरंग अग्रवाल, मधुसूदन शर्मा, पवन शर्मा, पार्षद संतोष सोनी, पिंटू यादव, गजाधर यादव, राम नरेश यादव, सुरेश कृपलानी, नितिन सोनी, राहुल अग्रवाल, सत्येन्द्र सोनी, पिंटू अग्रवाल, धरम रात्रे, धनंजय नामदेव, संजय अग्रवाल, अनीता यादव, सुरेश साहू, अरुण शर्मा, राजीव लोचन सिंह, मोहन अग्रवाल, पप्पू खान, पुरुषोत्तम अग्रवाल, परसन राठौर, नारायण राठौर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रह्लाद पाण्डेय, उप अभियंता इब्राहिम खान, वैभव चौबे, शयन शुक्ला सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।



