नेता प्रतिपक्ष तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ महंत की अनुशंसा से विभिन्न निर्माण कार्य स्वीकृत

सक्ती : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक डॉ चरण दास महन्त की अनुशंसा पर जिला कलेक्टर कार्यालय सक्ती द्वारा मनरेगा के तहत विभिन्न कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई गौरतलब यह है कि कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया है।

 

 

 

उक्त संबंध में जिला कलेक्टर कार्यालय में नियुक्त विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सक्ती के विभिन्न स्थानों पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत की अनुशंसा से स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें आमपाली में पीडीएस गोदाम, किरारी नाली निर्माण, गड़गोड़ी नाली निर्माण, चमराबरपाली नाली निर्माण, जेठा नाली निर्माण, तेन्दुटोहा पोरथा सोंठी हरदा ग्राम पंचायतों में नाली निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है उक्त कार्यो की स्वीकृति से ग्रामीण जनों ने खुशी जताई है और पंचायत प्रतिनिधियों एवँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ महंत को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close