सक्ती में मिल रहा शुद्ध और जैविक कृषि पद्धति का आम, स्वाभाविक रूप से पेड़ में ही पके आमों का स्वाद लाजवाब

सक्ती: एक तरफ फल बाजार में केमिकल युक्त आमों का भंडार लगा हुवा है तो वहीं दूसरी तरफ जैविक पद्धति का शुद्ध एवं बिना केमिकल के पेड़ पर ही पके आम क्षेत्र के आम फल प्रेमियों के लिए उपलब्ध हैं।

 

 

हम बात कर रहे हैं प्राकृतिक वातावरण में उत्पन्न आम के पैदावार की जहां पूर्ण रूप से प्रकृति ही इन फलों को तैयार करती है। सक्ती जिले के ग्राम जोबा में स्थित नीरज साहू के आम के बगीचे में अलग अलग प्रकार के आमों की पैदावार होती है। यहां के आमों की खासियत यह है कि इन आमों को पकाने के लिए किसी भी प्रकार का केमिकल प्रयोग में नहीं लाया जाता है बल्कि स्वाभाविक रुप से पेड़ पर ही पकने दिया जाता है जिससे यह अपने प्राकृतिक गुणों से भरपूर आम के शौकीनों तक पहुंचता है।

 

 

बातचीत में नीरज साहू ने बताया कि हम आम प्रेमियों के बीच जैविक पद्धति से उत्पन्न आमों को लेकर आए हैं जिससे लोगों को पेड़ में ही पके फलों का स्वाद मिल सके। नीरज साहू ने कहा कि हम जैविक उत्पादन के महत्व को आम जनों तक पहुंचाना चाहते हैं इसीलिए बाजार मूल्य से बहुत कम दर पर जनता को यह आम उपलब्ध करा रहे हैं।

 

बाजार भाव से कम तथा शुद्ध रूप से पेड़ के पके फलों का स्वाद लेने के लिए सक्ती के गोपाल सा मिल में निवासरत नीरज साहू (9907333788)से सम्पर्क कर बेहतरीन आमों का स्वाद ले सकते हैं।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close