जिसने भी मर्यादा का उल्लंघन किया उसका जीवन कष्टमय रहा: सांसद ज्योत्सना महंत

सक्ती: रामायण में भगवान राम का चरित्र हमें यह सिखाता है कि जीवन में हम मर्यादा में रहें, जिसने भी मर्यादा का उल्लंघन किया उसका जीवन कष्टमय रहा। उक्त विचार विधानसभा क्षेत्र सक्ती के ग्राम मसनिया कला में आयोजित साप्ताहिक नवधा रामायण के आयोजन में कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने प्रकट किया।

 

 

श्रीमती महंत ने कहा कि भगवान राम अखिल चराचर जगत के मालिक हैं जिनके अधीन पूरा ब्रम्हांड है वे मर्यादित रहे इसलिए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। जीवन में उतार चढ़ाव दुख सुख आते रहते हैं लेकिन मनुष्य को हमेशा मर्यादित रहना चाहिए। मेरा मेरा कहते हुए इस दुनिया से सबको एक दिन विदा लेनी है जो यहाँ पूण्य सत्कर्म अर्जित करेगा वही जाएगा बाकी सब यही रह जाएंगे। आप सब ने डॉ चरण दास महंत जी को अपना मतदान देकर आशीर्वाद दिया है, हमारे परिवार की जिम्मेदारी है कि आपके सुख दुख में साथ खड़े रहें।

युवा नेता सूरज चरण दास महंत ने कहा कि नवधा रामायण जैसे आयोजन गांव में होना चाहिए,ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से गांव में आध्यत्मिक माहौल रहता है, गांव में शांति एवँ सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहता है।

 

 

जिला कलेक्टर कार्यालय में रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक के दौरान सांसद द्वय श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं श्रीमती ज्योत्सना महंत दोनों ही उपस्थित थीं। ग्राम मसानिया कला में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में भी दोनों को जाना था, वहां पहुंचने पर जांजगीर सांसद ने अपने निवास पर आने का आग्रह किया, सांसद ज्योत्सना महंत ने जांजगीर लोकसभा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को उनके निवास जाकर उनके वैवाहिक वर्षगाँठ की शुभकामनाएं दी।

 

 

 

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ग्राम बोरदा में मेडिकल कालेज रायगढ़ के डॉक्टर अशोक सिदार के भाई किशोर सिदार के विवाह पश्चात नव वरवधू को आशीर्वाद दिया एवं कॉग्रेस नेत्री गायत्री सिदार ने परिवार सहित सांसद महंत का आदिवासी परम्परा के अनुसार स्वागत किया।

 

इस अवसर पर सांसद ज्योत्सना महंत, सूरज महंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल, जिला कॉग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि गवेल, जिला किसान कॉग्रेस के अध्यक्ष साधेश्वर गवेल, जिला महिला कॉग्रेस के अध्यक्ष मेनका जायसवाल, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महबूब खान, जिला कॉग्रेस के महामंत्री गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, पार्षद संतोष लाला सोनी, जिलाध्यक्ष पवन साहू, अमीर अग्रवाल, सरपंच विशाल जांगड़े, कॉग्रेस नेता सुनील शुक्ला, गोलू अग्रवाल, राजेंद्र साहू, प्रसिद्ध भजन लोकगायक थिरमन दास महंत सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवँ आयोजन समिति के सदस्यों सहित कॉग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close