
भाजपा की जीत पर हुई आतिशबाजी, जीत का मनाया जश्न
सक्ती: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में से 3 राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में सक्ती नगर में भी जीत का जश्न मनाया गया। वार्ड नं 14 की पार्षद श्रीमती अनिता गोपाल के द्वारा अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाते हुए आतिशबाजी किया गया साथ ही जीत की बधाई देते हुए मिष्टान्न वितरण कर खुशियां मनाई गई।


भाजपा नेता कमलेश ठाकुर ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। तीन राज्यों की जीत प्रगति की दिशा तय करेगी।बंगाल की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल में व्याप्त भय से मुक्ति की जीत है। भाजपा यहां सर्वांगीण विकास कर पश्चिम बंगाल में सुशासन लाएगी।
भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने कहा कि बंगाल की जनता के साथ ही असम एवं पुड्डुचेरी की जनता ने भी भाजपा पर अपना विश्वास जताया है भाजपा उस विश्वास को हमेशा कायम रखेगी तथा सदैव जनहितकारी कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
उक्त अवसर पर वार्डवासियों के साथ भाजपा के कट्टर कार्यकर्ता सर्वजीत सिंह,गुड्डू चंद्रा तथा कमलेश ठाकुर अपने पूरे परिवार के साथ उपस्थित रहे।



