सक्ती में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त,, अतिक्रमण और अव्यवस्था से रोज लग रहा जाम, जनता बेहाल

सक्ती: नगर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या ने अब विकराल रूप ले लिया है। शहर की लगभग हर मुख्य सड़क पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों का आना-जाना दूभर हो गया है। लोग रोजाना घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर हैं और कई बार मामूली बातों पर विवाद की स्थिति भी बन जाती है।

 

ट्रैफिक इंस्पेक्टर वाय.एन. शर्मा ने इस समस्या के लिए सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को मुख्य कारण बताया है। उनका कहना है कि सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जे और दुकानों के सामने ही ट्रक व पिकअप वाहनों से लोडिंग-अनलोडिंग कराने के कारण यातायात बाधित होता है, जिससे जाम की स्थिति बनती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पर कार्रवाई करना नगर पालिका का दायित्व है और जब तक नगर पालिका सख्ती नहीं दिखाएगी, तब तक समस्या का समाधान संभव नहीं है।

 

 

शहर के प्रमुख चौराहों, खासकर अग्रसेन चौक के पास रोजाना जाम की स्थिति देखने को मिलती है। यहां सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

नगरवासियों का कहना है कि प्रशासन और नगर पालिका की लापरवाही के चलते यह समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए,तो आने वाले दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं।

 

अब देखना यह होगा कि इस पर विभाग कब जागते हैं कब कार्रवाई करते हैं और कब सक्ती नगरवासियों को इस ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलती है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close