सक्ती में लचर विद्युत व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन,आंदोलन की दी चेतावनी

सक्ती: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन की दृष्टि से सरप्लस विद्युत उत्पन्न करने वाला राज्य है। मगर पूरे राज्य की उत्पादकता का सक्ती शहर को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसा लग रहा है मानो सक्तीवासी पाषाणकालीन सभ्यता की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

 

सक्ती शहर में विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। लगातार विभाग द्वारा मरम्मत कार्य किए जाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। भीषण गर्मी में तप रहे सक्ती नगर वासियों में विद्युत विभाग के प्रति रोष देखा जा रहा है।

 

 

 

नगर में सुचारू एवं निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर आज छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव सहित प्रतिनिधि मंडल कार्यपालन यंत्री ए के भारद्वाज से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधि मंडल के द्वारा सक्ती के नागरिकों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए उक्त समस्या का स्थायी समाधान करने की बात कही, साथ ही जबतक कोई ठोस एवं सुचारू स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति को निर्बाध रूप से प्रदान करने हेतु कार्यपालन यंत्री ए के भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा गया।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर में विद्युत व्यवस्था में सुधार कर नगरवासियों की समस्या का समाधान करें तथा अघोषित कटौती को बंद करें , यदि 7 दिवस के भीतर विद्युत आपूर्ति की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं किया जाता है तो सक्ती शहर में भारी जन आंदोलन तथा चक्काजाम किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही विद्युत विभाग की होगी।

 

कार्यपालन यंत्री श्री भारद्वाज ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं सक्ती शहर विद्युत आपूर्ति बहाल करने हेतु सजग हूँ तथा स्थायी एवं वैकल्पिक व्यवस्था हेतु भी प्रयासरत हूँ। विद्युत विभाग की तरफ से आपूर्ति में अवरोध उत्पन्न करने वाले यंत्रो की पहचान की जा रही है तथा उनको समय समय पर बदला भी जा रहा है। सही आपूर्ति के लिए हर सम्भव कोशिश की जा रही है ताकि आम जन को विद्युत संबंधी कोई परेशानी न उठानी पड़े।

 

उक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव,उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, सह सचिव नितिन सोनी,प्रवक्ता राजीव लोचन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिरुद्ध अग्रवाल (भुरू),सह सचिव गोपाल गौतम उपस्थित रहे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close