
नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत एवँ प्रदेश अध्यक्ष बैज आज आएंगे सिंघीतराई , घायलों से मुलाकात करने जायेंगे रायगढ़
सक्ती: छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत एवँ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जिला सक्ती के सिंघीतराई स्थित वेदान्ता पावर प्लांट हादसे की जानकारी लेने आज पहुंच रहे हैं। प्लांट में बायलर फटने के कारण 40 मजदूरों घायल हुए थे जिनमें से लगभग 20 मजदूरों की मृत्यु की सूचना मिली है। उक्त हादसे की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस ने विधायक दल जाँच समिति का गठन किया है। कांग्रेस विधायक दल के साथ डॉ महंत एवँ बैज भी शामिल होंगे। इनके नेतृत्व में कांग्रेस जांच दल पूरे प्रकरण का जायजा लेगी।

विदित हो कि मरने वालों में स्थानीय लोगों के अलावा अन्य प्रान्त के मजदूर काम में लगे थे। जिला प्रशासन ने घटना की दंडाधिकारी जाँच के आदेश दिये हैं। कॉग्रेस जांच कमेटी भी पूरी घटना की विस्तृत जानकारी जुटाएगी। जांच कमेटी में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री नोवल वर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल,विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव,विधायक बालेश्वर साहू,अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, विधायक शेष राज हरबंस,विधायक व्यास कश्यप,विधायक अटल श्रीवास्तव, श्रीमती ऊत्तरी जांगड़े सहित जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चाम्पा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवँ जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल को जांच कमेटी में शामिल किया गया है। इस सम्बंध में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरधर जायसवाल ने बताया इस टीम का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत एवँ बैज करेंगे।
प्रदेश कॉग्रेस कमेटी द्वारा गठित कमेटी के सदस्य दिनाँक 16 अप्रेल 2026 को दोपहर 2बजे वेदान्ता पावर प्लांट सिंघीतराई पहुँचेंगे। वहाँ घटना स्थल निरीक्षण एवँ कम्पनी के प्रतिनिधि से चर्चा पीड़ितों उनके परिजनों एवँ ग्राम वासियों से घटना के बारे में जानकारी लेंगे। उसके पश्चात जाँच कमेटी घटना में आहत रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल एवँ अन्य अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात कर घटनाओं की जानकारी लेंगे।



