कृषि स्थाई समिति के सभापति टंकेश्वर पटेल की महामंत्री पद पर हुई नियुक्ति

सक्ती (टेमर)– ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण सक्ती की अध्यक्ष रामप्यारी सिदार एवं शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देश पर विस्तार के परिणामस्वरूप जनपद पंचायत सक्ती के कृषि स्थाई समिति के सभापति टंकेश्वर पटेल को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पार्टी सहित पटेल समाज में भी नए नेतृत्व पर खुशी जाहिर की गई तथा आने वाले भविष्य में कांग्रेस पार्टी एवं पटेल समाज के उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

बातचीत में टंकेश्वर पटेल ने अपने विद्यार्थी जीवन से ही कांग्रेस से जुड़े होने की बात कही तथा पार्टी द्वारा दी गई महामंत्री पद की गरिमा के अनुरूप दायित्व निर्वहन हेतु प्रतिबद्धता को स्वीकार किया है।

इनके महामंत्री बनने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और जनमानस में हर्ष व्याप्त है। इस नियुक्ति को क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी को व्यापक लाभ मिलने के बेहतर विकल्प माना जा रहा है। टंकेश्वर पटेल ने सभी मार्गदर्शक और शीर्ष नेतृत्व को अपने ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण सक्ती के महामंत्री बनाए जाने पर बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close