सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की स्वीकृति पर हुवा वार्ड नं 5 में बोर खनन

सक्ती : वार्ड क्रमांक पांच में पेयजल की समस्या को देखते हुए भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता सत्येंद्र सोनी की मांग पर जांजगीर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जनहित को देखते हुए बोर खनन की मांग को स्वीकार कर अपनी स्वीकृति प्रदान की। इसी स्वीकृति  पर आज बोर खनन कार्य संपन्न हुआ। जिसमें सांसद की पहल पर बसंत जांगड़े द्वारा श्रीफल तोड़कर पूजा अर्चना किया गया तथा खनन हेतु बोर मशीन चालू कराया गया ।

 

 

 

 

उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष न पा भरत यादव, सत्येंद्र सोनी, ईश्वरी भास्कर, दादू केवट, अनिल राठौर, भुवनेश्वर यादव, आचार्य संजय पांडेय, संतोष यादव, देवेन्द्र निर्मलकर अधिवक्ता, पप्पू देवांगन सहित वार्डवासी उपस्थित थे। इस खनन कार्य के लिए वार्डवासियों ने हर्ष व्यक्त किया एवं सांसद महोदया का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close