
अधिवक्ता परिषद राष्ट्र प्रथम भाव से प्रेरित कानून और सामाजिक न्याय का पक्षधर… चितरंजय पटेल
अधिवक्ता परिषद की सक्ती जिला बैठक आयोजित…

सक्ती : अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद राष्ट्र प्रथम भाव से प्रेरित कानून व्यवस्था और सामाजिक न्याय का पक्षधर है। यह बात बताते हुए अधिवक्ता परिषद जिला सक्ती की संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आगे कहा कि संगठन अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु समसामयिक विषयों को लेकर अधिवक्ताओं को जागरूक करने कार्यशाला एवं व्याख्यान का आयोजन करते आ रहा है। इसी क्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सभागार में दिनांक 21 मार्च शनिवार को साइबर लॉ एवं सामयिक विषयों को लेकर कार्यशाला आयोजित है जिसमें विषय विशेषज्ञों के साथ संगठन केंद्रीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इस संबंध में आज आयोजित संगठनात्मक बैठक में सक्ती जिले से करीब 10-15 अधिवक्ताओं ने शामिल होने हेतु सहमति व्यक्त किया है।
आज न्यायालय परिसर में आयोजित बैठक में जिला महामंत्री विजय चंद्रा, उपाध्यक्ष संतोष यादव, मंत्री ठाकुर भूपेंद्र सिंह, बाराद्वार तहसील अध्यक्ष मालिक राम यादव, संतोष साहू, तिलेश्वर महंत, मिताली भारद्वाज,सक्ती तहसील- अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, वीरेंद्र उपाध्याय, रतन कसेर, बबली पटेल, डभरा तहसील- अध्यक्ष नूरेंद्र पटेल, मालखरौदा तहसील- नरसिंह जायसवाल, जैजैपुर तहसील- आकाश देवांगन आदि अधिवक्ताओं ने प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होने सहमति व्यक्त किया है।
इसी दरम्यान सक्ती जिले में भी कलिंगा विश्वविद्यालय के सायुज्य में साइबर लॉ एवं डिजिटल एविडेंस की एडमिसनबिलिटी पर 15 मार्च रविवार को कार्यशाला आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया तथा इस हेतु 14 मार्च को अधिवक्ता परिषद की आवश्यक बैठक अध्यक्ष निवास ऑफिसर्स कॉलोनी शक्ति में आयोजित की गई है जिसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति का आग्रह किया गया है।



