
ग्राम पंचायत टेमर में सरपंच चन्द्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर किया गया ग्रामीण महिलाओं का सम्मान
टेमर : ग्राम पंचायत टेमर में सरपंच चन्द्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत में निवासरत माताओं को श्री फल भेंट कर सम्मानित किया गया।



रंग पंचमी होने के कारण माताएं के द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर रंग पंचमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सभापति टंकेश्वर पटेल,उप सरपंच योगिता घनश्याम पटेल, कुलदीप पटेल, टंकू पटेल, राम कुमार देवांगन, शेष नारायण पटेल, शिव नारायण पटेल, गणेशी पटेल, पीली पटेल, कीर्ति पटेल, सुनीता केवट, कामिनी कुम्हार, पीली बाई पटेल, पुष्पा पटेल, पार्वती पटेल, सामरिन पटेल, जमुना पटेल, ईश्वरी पटेल, मंजू सोनी, नीरा पटेल, देवमति पटेल, कार्तिक कुंवर पटेल, पुष्पा पटेल, मिथलेश पटेल, ईश्वरी पटेल, प्रिती रात्रे, कुसुम यादव, भुनेश्वरी पटेल, दुकाला पटेल, घसनीन पटेल के साथ साथ अन्य ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे।



