डॉ चरणदास महंत विवाह समारोह में हुए शामिल, विधायक प्रतिनिधि रथराम पटेल की भतीजी रानी को दिया सुखी जीवन का आशीर्वाद,,

सक्ती: नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत अपने विधानसभा क्षेत्र सक्ती में लगातार जनसम्पर्क कर लोगों के सुख दुख में शामिल हो रहे हैं। क्षेत्र की जनता को अपना परिवार मानते हुए उनके सुख दुख में हमेशा उनके साथ खड़े दिखाई देते हैं।

 

 

इसी कड़ी में ग्राम पंचायत टेमर में अपने प्रतिनिधि रथराम पटेल के घर जाकर भतीजी रानी के विवाह समारोह में शामिल हुए। डॉ महंत ने रानी पटेल को विवाह की शुभकामनाएं देते हुए सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। डॉ महंत की उपस्थिति से पटेल परिवार में खुशी देखी गई। पटेल परिवार ने डॉ महंत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ महंत क्षेत्र की जनता का बहुत सम्मान करते हैं और आम जनता को अपना परिवार मानते हैं।

 

विधायक प्रतिनिधि रथ राम पटेल अधिवक्ता ने भतीजी रानी के विवाह कार्यक्रम कार्यक्रम में पहुंचने पर डॉ महंत का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close