कट्टर समर्थक के समर्थकों में असंतोष,, सदमे में समर्थक

जिला स्तर पर नहीं मिला कोई पद,,कट्टर समर्थक हुए मायूस

 

 

सक्ती: (हो.स.) जिला कार्यकारिणी की भारी भरकम सूची जारी होने के बाद कई कार्यकर्ताओं में मायूसी के साथ साथ असंतोष के बीज पनप रहे हैं।

 

जिला स्तर पर अपने अपने चहेतों को स्थान दिया गया है जबकि कट्टर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को कोई खास तबज्जो नहीं दिया गया है।

 

कट्टर समर्थक “गुरु अग्रवाल” के द्वारा बताया गया कि जो दिल से जुड़े कार्यकर्ता हैं और जो पूरी ईमानदारी और निष्ठा से समर्पित हैं ऐसे कार्यकर्ताओं को छोड़कर कई घर बैठकर सत्ता की मलाई उड़ाने वाले और अधिकतर कार्यक्रमों से गायब रहने वाले और दलबदलू टाईप लोगों को टीम में जगह दी गई है इससे आम कार्यकर्ता नाराज हैं।

 

“”कती जाबे रे धमना, किंदर बुल के मोरेच्च अंगना”” की तर्ज पर पार्टी कार्यकर्ताओं का हाल है,,पार्टी को छोड़कर कहीं जा भी नहीं सकते और पार्टी में रहकर घुटन भी महसूस कर रहे हैं।

 

आगे आगे देखिए होता है क्या,,, अब यह असंतोष आगे बढ़कर कोई रंग लाता है या सिर्फ पार्टी अनुशासन के डर से और पार्टी के सम्मान पर बात दबकर रह जाती है ये देखने वाली बात होगी।

 

होली के रंग, सौमित्र के संग,,

बुरा ना मानो होली है,,,,,,

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close