नेता जी जाएंगे राज्यसभा, सक्ती सीट पर होगा उपचुनाव,, सक्ती सीट पर श्याम सुंदर अग्रवाल को मिला नेता जी का आशीर्वाद,, श्याम सुंदर बनेंगे विधायक,,,,

 

सक्तीः (हो.स.) राजनीतिक गलियारों में तमाम सरगर्मियों एवं चर्चाओं के बाद यह बात स्पष्ट रूप से निकलकर आ रही है कि नेताजी अंततः राज्यसभा जा रहे हैं। नेता जी के राज्यसभा जाने के बाद सक्ती सीट पर उपचुनाव होना तय है।

 

विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तमाम कयासों के बीच नेता जी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सक्ती सीट को मेरे सबसे करीबी एवं सबसे खास व्यक्ति श्यामसुंदर अग्रवाल के लिए सुरक्षित रखा गया है और मेरा पूरा आशीर्वाद एवं समर्थन उनको प्राप्त है।

 

नेता जी का कहना है कि जिस तरह से नगरपालिका चुनाव में श्यामसुंदर अग्रवाल का रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन रहा है उसको देखते हुए यह अहम फैसला लिया गया है।

 

यह तो तय है और स्पष्ट नजर भी आता है कि सक्ती के सभी राजनीतिक दलों का पूर्ण समर्थन एवं समर्पण श्यामसुंदर अग्रवाल के साथ है। नगरपालिका चुनाव में देखा गया है कि सक्ती के सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के द्वारा दलीय परम्पराओं के विपरीत अंदर / बाहर / चुपचाप तथा खुलकर भी उनको समर्थन दिया गया तथा श्यामसुंदर अग्रवाल के पक्ष में पूरी निष्ठा से कार्य किया गया। श्यामसुंदर अग्रवाल के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों जैसे भाजपा, कांग्रेस, राकपा तथा बसपा ने अपनी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के बजाए श्यामसुंदर अग्रवाल को अपना समर्थन दिया जिससे वो भारी मतों के अंतर से चुनाव जीतकर आए।

 

श्यामसुंदर अग्रवाल की इसी जीत की गारंटी और कार्यकर्ताओं की भारी भरकम टीम को देखते हुए सक्ती की सीट उनके लिए प्रस्तावित की गई है। इसमें कोई शक नहीं है कि अगले विधायक श्यामसुंदर अग्रवाल ही बनेंगे, क्योंकि उनके लिए दल की सीमाओं को लाँघकर कार्यकर्ता काम करते हैं। इन सब बातों के मद्देनजर लगता नहीं है कि किसी राजनीतिक पार्टी के द्वारा उनके विरुद्ध कोई प्रत्याशी बनाया जाएगा।

 

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या श्यामसुंदर अग्रवाल निर्विरोध विधायक बनकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में अपना नाम दर्ज कराते हैं या सिर्फ दिखावे के लिए कोई निर्दलीय उम्मीदवार उनके विपक्ष में अपना नामांकन भर कर चुनाव की औपचारिकता को पूरा करेगा।

 

होली के रंग, सौमित्र के संग,,

बुरा ना मानो होली है,,,,,,

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close