अरुणोदय मॉडल कॉन्वेंट स्कूल बासीन सक्ती में विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल सेरिमनी का हुवा आयोजन

सक्ती – सक्ती जिला के प्रतिष्ठित संस्था अरुणोदय मॉडल कॉन्वेंट स्कूल बासीन सक्ती में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भावनात्मक एवं यादगार फेयरवेल सेरिमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण हर्ष, उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा। फेयरवेल का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्कूल जीवन की मधुर यादों को संजोते हुए उन्हें आगामी परीक्षा एवं भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना रहा।

 

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश कुमार जायसवाल सदस्य किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर,विशिष्ट अतिथि श्रीमती जीतेश्वरी चंद्रा सदस्य बाल कल्याण समिति सक्ती,श्रीमती हेमलता चंद्रा सरपंच ग्राम पंचायत बासींन,दीपमाला जायसवाल पूर्व शिक्षक,प्राचार्य प्रेम चंद्रा,संचालक पुरुषोत्तम प्रसाद चंद्रा,कमलेश यादव सभी ने सरस्वती माता की पूजन अर्चना कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। तत्पश्चात 6वीं एवं 7वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गीत, नृत्य, खेल गतिविधियाँ एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। 8वीं के छात्र कुमारी धारा चंद्रा, नोमिता, जानवी सिदार,इशा सोनवानी भूषण जायसवाल, साहिल यादव, बेबी चंद्रा ने अपने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय, शिक्षकों एवं साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में 6वीं एवं 7 वी के विद्यार्थियों के साथ साथ शाला के शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही। जिन्होंने पूरी मेहनत,अनुशासन एवं टीमवर्क के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

अतिथियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि फेयरवेल केवल विदाई नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है।उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, सकारात्मक सोच रखने एवं जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।अंतिम कड़ी में शाला के शिक्षक शिक्षिका श्री खान जी, श्री हेमंत गबेल, श्रीमती भगवती जायवाल, श्रीमती संतोषी यादव,सुश्री सोनिया यादव, सुश्री चंचला यादव, सुश्री रौशनी, श्रीमती पुष्पा जूदेव, श्रीमती उमा जायसवाल, श्रीमती जागृति, सुश्री तनूजा सिदार, सुश्री ऋतू सिदार, श्रीमती मिना कुर्रे,विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा 8वीं के सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं एवं भविष्य की जीवन यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close