सक्ती क्षेत्र में स्वीकृत हुए कार्यों पर हो रही श्रेय की लड़ाई, डॉ चरणदास महंत के मांग पत्र पर स्वीकृति मिलने पर भाजपा नेता द्वारा श्रेय लेने पर जताई आपत्ति

 

सक्ती: सक्ती क्षेत्र में स्वीकृत हुए करोड़ों के कार्य के लिए भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही दलों में श्रेय लेने की होड़ मच गई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा क्षेत्र विकास हेतु कई निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है इस पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने दावे किए हैं।

 

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जनहित को देखते हुए विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है जिससे आम जनता को विकास कार्यों का लाभ मिल सके।

 

विकासकार्यों की स्वीकृति हो और उसपर राजनीति ना हो यह तो लगभग असंभव ही है। कार्यों की स्वीकृति का श्रेय लेने के लिए सभी अपना पक्ष रखकर आम जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहते हैं।

 

 

 

कांग्रेस के कद्दावर नेता सक्ती विधायक एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने क्षेत्र विकास हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से क्षेत्र विकास हेतु निर्माण कार्यों की सूची मांग पत्र के रूप में सौंप कर कार्यों की स्वीकृति हेतु मांग रखी जिसपर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा कई निर्माण कार्यों पर सहमति जताते हुए मांग पर स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

स्थानीय स्तर पर कांग्रेस एवं भाजपा दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्य स्वीकृति के लिए अपने अपने दावे किए जा रहे हैं।

 

वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरधर जायसवाल ने कहा कि डॉ चरणदास महंत के द्वारा दिए गए मांग पत्र के अनुपालन में क्षेत्र के विकास कार्यों की स्वीकृति हुई है वहीं दूसरी तरफ भाजपा के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू शोशल मीडिया में भाजपा सरकार का धन्यवाद करते हुए श्रेय ले रहे हैं।

 

गिरधर जायसवाल ने इस कृत्य पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी में एक कहावत है “मरे में मेंछा उपकाना” और डॉ खिलावन साहू यही कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close