सक्ती नगरपालिका में रिश्वत लेने की शिकायत सही पाए जाने पर प्लेसमेंट कर्मी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया

सक्ती: नगर पालिका परिषद सक्ती के एक प्लेसमेंट कर्मचारी को कार्य के बदले रिश्वत की मांग पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से उसकी सेवा समाप्त कर दी गई।

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका सक्ती में पदस्थ एक प्लेसमेंट कर्मचारी के द्वारा हमेशा की तरह परिवार सहायता राशि बीस हजार रुपए की स्वीकृति और भुगतान के एवज में दस हजार रुपए की मांग की गई। तत्काल में व्यवस्था नहीं होने पर प्रार्थी के पुत्र के द्वारा रिश्वत की राशि दस हजार में से चार हजार रुपए ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से कर्मचारी के नम्बर पर भुगतान किया गया। बाकि के छह हजार रुपए भुगतान के समय देने का वादा लिया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में भी उक्त प्लेसमेंट कर्मी की ऐसी रिश्वतखोरी की शिकायत कई बार की जा चुकी है मगर साक्ष्य न होने से तथा ऊंची पहुंच के दम पर हर बार उसे बचा लिया जाता था, मगर अबकी बार उक्त प्लेसमेंट कर्मी की शिकायत मय सबूत तत्काल मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की गई। शिकायत को साक्ष्य सहित सही पाए जाने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सक्ती के द्वारा उक्त कर्मी को तत्काल प्रभाव से नगर पालिका की सेवा से पृथक कर दिया गया।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close