गिरधर जायसवाल बन सकते हैं सक्ती जिले में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

 

सक्ती: कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति लोकतांत्रिक तरीके से की जानी है।

इसी कड़ी में आज सक्ती के वासु रिसॉर्ट में केंद्रीय पर्यवेक्षक विवेक बंसल के द्वारा आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के सबसे करीबी एवं कांग्रेस के कट्टर कार्यकर्ता गिरधर जायसवाल ने जिलाध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। जिस तरह से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित आम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तथा अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों का उनको समर्थन मिल रहा है इससे उनकी जिलाध्यक्ष पद हेतु नियुक्ति लगभग तय मानी जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बातचीत में बताया कि यदि गिरधर जायसवाल जिलाध्यक्ष का पद संभालते हैं तो निश्चित ही क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नवीन उत्साह का संचार होगा तथा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दुगुने उत्साह से पार्टी हित में कार्य करने का मौका मिलेगा।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close