आबकारी वृत्त सक्ती में दुर्गेश ढाबा संचालक अवैध रूप से शराब परोसते हुवा गिरफ्तार

 

सक्ती: कलेक्टर सक्ती अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में आज दिनांक 7/8/25 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को दुर्गेश ढाबा NH 49 थाना सक्ती में अवैध रूप से शराब बेचने की मुखबिर सूचना मिली। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने दुर्गेश ढाबा की जांच में कांउटर में छिपा कर रखा 24 नग देशी प्लेन पाव और फ्रिज में छिपा कर रखा 5 नग थंडरबोल्ट बीयर कुल मात्रा 7.57 ली मदिरा बरामद किया।

आरोपी ढाबा संचालक बैशाखू यादव पिता छेदूराम के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी सक्ती के स्टाफ प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, गोपाल सिंह डनसेना, विष्णु कौशिक, भारती यादव,परस राम कहरा का सराहनीय योगदान रहा।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close