
सक्ती जिले में जिला योजना मंडल तथा जिला पंचायत में संजय रामचंद्र बने सांसद प्रतिनिधि,,

सक्ती : जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने क्षेत्र के कर्मठ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी संजय रामचंद्र को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
सांसद महोदया ने कलेक्टर को लिखे अपने पत्र के माध्यम से कहा है कि संजय रामचंद्र को जिला योजना मंडल,जिला पंचायत एवं जिला में होने वाली कलेक्टर स्तर की सभी समीक्षा बैठकों में भाग लेने के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त करती हूं।
संजय रामचंद्र ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सक्ती जिला क्षेत्र में सांसद महोदया के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुवा है। सक्ती क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन तथा केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को आम जनता तक सुचारू रूप से पहुंचाना तथा उसका सही क्रियान्वयन कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
बातचीत में आगे उन्होंने कहा कि सांसद महोदया के द्वारा केंद्र सरकार से क्षेत्र की उन्नति के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं उन्ही किए जा रहे जनहित के कार्यों तथा केंद्र की योजनाओं की समुचित जानकारी आम जनता तक पहुंचाना तथा आम जनता की समस्याओं को सांसद महोदया को अवगत कराना मेरी महती जिम्मेदारी है।



