छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप जनता को पूर्ण सुविधा मिले: प्रवीण सिंह गहलोत

सक्ती- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत तथा राजेशचंद्र त्रिवेदी ने किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत ने मेडिकल स्टोर में उपस्थित कर्मचारियों से दुकान खुलने तथा बंद होने का समय स्पष्ट रूप से लिखने कहा ताकि दवा लेने वालों को असुविधा ना हो। मुख्य नपा अधिकारी ने भीतर जाकर उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 20 अक्टूबर 2021 को अपने निवास कार्यालय से वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिये श्री धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ किया था । नगर में श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर खुलने से नागरिकों को एमआरपी दर में 50 प्रतिशत कम में दवा मिलने से बड़ी राहत मिली है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के राजेशचंद्र त्रिवेदी एवं इब्राहिम खान के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close