
लिटिल फ्लॉवर स्कूल की सुमेधा सिंह को मिला जिले की मेरिट सूची में स्थान

सक्ती-छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में शहर के विद्यालय लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

10 वीं में विद्यालय के दो विद्यार्थियों सुमेधा सिंह 96.33% एवं उर्वशी सांडे 96.16% ने जिले की मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाया एवं विद्यालय तथा सक्ती शहर को गौरांवित किया। 10वीं के अन्य विद्यार्थियों ने विशेष योग्यता हासिल की जिसमें प्रेरणा अग्रवाल 96% यशस्वी लहरे 96% वंदना पोर्ते 95.5% शुभ अग्रवाल 95. 33% हंसिका चौहान 93.66% शोएब अली 92.8% शगुन सिंह 92.6% गीत नागदेव 92% संतु कुमार 90.33% यामिनी देवांगन 89.8% स्नेहा द्विवेदी 88.16% शिवम अग्रवाल 87.33% आराध्या कुरें 88.5% ओम शर्मा 77.33% प्रकाश डनसेना 81.8% रवीना डहरिया 81.8% भौमिक देवांगन 81.16% सनी कुमार 74.66% विवेकानंद 88.83% कुलसुम 73.83% आराध्या कुर्रे 88.5% रहा।

विद्यालय के डायरेक्टर टी. पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन हेतु उपहार प्रदान किए एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा इस अच्छे परिणाम के लिए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संध्या सोनी, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की।



