मोर गांव के बेटी मोर अभिमान,, चन्द्रकुमार सोनी की अनुकरणीय पहल

 

 

 

सक्ती:  ग्राम पंचायत टेमर में भारी जीत का परचम लहराने वाले नवनिर्वाचित सरपंच चन्द्रकुमार सोनी ने अपने ग्राम पंचायत में अनोखी पहल की है।

 

 

 

 

 

इनके द्वारा ग्राम पंचायत में निवासरत बेटियों के विवाह पर एक अभियान एक जिम्मेदारी की शुरुआत की गई है जिसमें गांव की बेटियों के विवाह के अवसर पर हर कन्या को 3100/- रुपए नकद कन्यादान देने की पहल की गई है। बेटियों के सुख दुख को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए ग्राम पंचायत के अंतर्गत होने वाले कन्या के वैवाहिक कार्यक्रमों में कन्यादान करना निश्चित ही एक नेक परंपरा की शुरुआत है।

 

 

चंद्रकुमार सोनी की इस अनुकरणीय पहल का ग्रामीणों ने मुक्तकंठ से सराहना की है। यदि ग्राम पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधि समाजहित में ऐसा कार्य कर रहे हैं तो निश्चित ही समाज और गांव में एक नई सोच औऱ विचारधारा का जन्म होगा तथा भविष्य में इनकी पहल को देखते हुए अन्य ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि भी इनकी पहल में साथ देते हुए अपने अपने क्षेत्र में कन्यादान की इस परंपरा का अनुकरण कर सकते हैं। गांव और समाज के हित में “मोर गांव के बेटी मोर अभिमान” मील का पत्थर साबित होगी।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close