
नगर में राजनीतिक भूचाल,, भाजपा के दबाव में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस से दिया त्यागपत्र,,
सक्ती(हो.स.) : प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कोई भी कार्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी नहीं कर रहे हैं। जब भी कोई कांग्रेस कार्यकर्ता किसी अधिकारी को किसी कार्य के लिए फोन करता है तब या तो कई बार फोन नहीं उठता या यदि भारी मशक्कत के बाद फोन उठ भी गया तो सीधे सपाट शब्दों में कार्य करने में असमर्थता जता दी जाती है।
नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि अधिकारी सीधे मुंह बात तक नहीं कर रहे हैं और कहते हैं कि जब तक कांग्रेस का राज था तब तक आपकी बातें सुनी गई अब भाजपा का राज है तो भाजपा की बात सुनेंगे।
नगर के ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेसी नेता ने बताया कि मेरी किसी भी बात को कोई सीरियसली नहीं लेता है आम जनता तो दूर पार्टी के लोग ही मुझको तबज्जो नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में भाजपा वालों ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है किसी भी सरकारी कार्यालय में सिर्फ भाजपा के लोगों की ही सुनवाई हो रही है।
क्षेत्र में अब कांग्रेस की कोई सुनवाई नहीं हो रही है ऐसे में कांग्रेस में रहने से कोई फायदा नहीं है अतः क्षेत्र के सभी कद्दावर नेताओं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया है। क्षेत्र के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी से अपना त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि यह क्षेत्र बिना कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के कैसा रहेगा,क्या पूरा क्षेत्र कांग्रेस विहीन हो जाएगा और क्या त्यागपत्र दे चुके कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पूरी फ़ौज को भाजपा अपनी पार्टी में शामिल करेगी या ये कांग्रेसी नेता गण अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाकर भाजपा का सामना करेंगे।



