सक्ति ब्लाक/नगर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन

सक्ति :  आज दिनाँक 3 जुलाई को सक्ति ब्लाक/नगर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया । इस धरना प्रदर्शन में नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए । इस दौरान केंद्र सरकार के द्वारा डीजल और पेट्रोल के बेतहाशा मूल्य वृद्धि के फैसले के विरुद्ध ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया गया ।

कार्यक्रम के पर्यवेक्षक रमेश पैगवार के द्वारा डीजल पेट्रोल के अनावश्यक मूल्य वृद्धि को आम जनता के ऊपर अतिरिक्त बोझ करार दिया गया । उनके द्वारा कहा गया कि इस मूल्य वृद्धि से आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल के द्वारा कहा गया कि जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डीजल पेट्रोल के दाम घट रहे हैं तो फिर क्या कारण है कि केंद्र सरकार के द्वारा मूल्य वृद्धि की जा रही है यह जनता के साथ सरासर अन्याय है । कांग्रेस महामंत्री गिरधर जायसवाल ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी के दौर में आम जनता की कमर पहले ही टूट चुकी है उस पर केंद्र सरकार द्वारा की जा रही मूल्यवृद्धि जनता को हताश और परेशान कर रही है ।जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर के द्वारा कहा गया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो भाजपा के द्वारा पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि को आधार बनाकर शासन के ऊपर अनावश्यक आरोप लगाया जाता था और इसी मूल्यवृद्धि को आधार बनाकर भाजपा सत्तासीन हो गई ,आज जब खुद की सत्ता है तो फिर क्यों पेट्रोलियम पर मूल्यवृद्धि की जा रही है ।

धरना प्रदर्शन के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में मूल्यवृद्धि के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया ।

इस अवसर पर पर्यवेक्षक रमेश पैगवार, कांग्रेस नगर अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल , पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल , श्रीमती गीता देवांगन , विधायक प्रतिनिधि जनपद अमित राठौर , महामंत्री गिरधर जायसवाल , पिंटू ठाकुर , जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर, ईश्वर लोधी , महबूब खान, सुश्री अलका जायसवाल, अधिवक्ता दिगंबर चौबे , राकेश रोशन महंत ,हरीश अग्रवाल, मनीष राठौर , रिक्की सेवक तथा कांग्रेस के अन्य पार्षद , सरपंच , पंच एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close