तय भाजपा गए भाजपा की तर्ज पर टिकट वितरण को लेकर भारी असंतोष,, पदाधिकारीयों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिया त्यागपत्र

 

सक्ती: आज दिनांक को सक्ती नगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा के द्वारा अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। इसी कड़ी में भाजपा ने अध्यक्ष पद हेतु चिराग अग्रवाल का नाम तय कर दिया। नाम तय होते ही पार्टी के भीतर ही बगावत के स्वर उठने लगे। आरोप प्रत्यारोप का दौर प्रारंभ हो गया।

 

पार्टी के कर्मठ एवं कद्दावर नेता संजय रामचन्द्र ने पार्टी की रीति नीति पर सवाल उठाते हुए एवं पार्टी के बड़े पदाधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है।

 

अपने त्यागपत्र में संजय रामचंद्र ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व विधायक खिलावन साहू,जिले के प्रभारी गुरूपाल भल्ला सहित नए नवेले कार्यकर्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को ये सब मिलकर क्षेत्र में चौपट कर रहे हैं।

 

संजय रामचंद्र ने इन सभी के द्वारा भाजपा के नगरपालिका अध्यक्ष पद की टिकट को पैसा लेकर बेचने की तैयारी का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास अग्रवाल जो कि भाजपा में नए नवेले हैं उनको ये सभी आपस में मिलकर तथा भारी लेनदेन कर पार्टी के नगरपालिका अध्यक्ष पद का टिकट बेचना चाह रहे थे पर समय रहते यह बात किसी ने पार्टी के अन्य सदस्यों तथा आम जनता के बीच इस लेनदेन का खुलासा कर दिया जिससे भाजपा में ही इसका भारी विरोध होने लगा। भारी विरोध के चलते इन सबकी मंशा पूरी नहीं हो पाई इसी चिढ़ की वजह से मेरा नाम काटकर जूनियर चिराग अग्रवाल को पार्टी की टिकट दे दी गई।

 

संजय अग्रवाल के द्वारा भाजपा से त्यागपत्र सौपना कहीं न कहीं इस बात को दर्शाता है कि पार्टी के भीतर असंतोष पनप रहा था जो कि अब सामने आ रहा है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पार्टी अपने पदाधिकारी का त्यागपत्र स्वीकार करती है या मान मनोव्वल कर मामले को रफादफा करती है या अभी और भी कर्मठ कार्यकर्ताओं की त्यागपत्र सौंपने की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close