एसडीएम रेना जमील नगर की व्यवस्थाओं को लेकर एक्शन मोड पर

सक्ती: आम नागरिकों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात तथा चर्चा के बाद अब एसडीएम रेना जमील नगर में व्याप्त अव्यवस्थाओं के निराकरण के लिए पूर्ण रूप से कार्य करती नजर आ रही हैं। नगर में यातायात की सुचारू व्यवस्था का ना होना एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आई। अव्यवस्थित रूप में लग रहे ठेलों गुमटियों तथा अतिक्रमण के कारण नगर में हमेशा यातायात बाधित होती है। इस बात पर विशेष ध्यान देते हुए नपा अधिकारी के साथ चर्चा कर नगर के पुरेन्हा तालाब के किनारे को चौपाटी के रूप में चिन्हित कर अस्थायी व्यवस्था बनाई गई है जिससे नगर में अव्यवस्थित रूप से लग रहे ठेलों गुमटियों को एक निश्चित स्थान दिया जा सके तथा नगर में सड़कों पर यातायात सुचारू हो सके।
चर्चा के दौरान एसडीएम रेना जमील ने आगे बताया कि पूर्व निर्मित प्रतीक्षा बस स्टैंड को बस मालिकों से तथा नगर पालिका से चर्चा कर जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा जिससे आम नागरिकों को एक ही स्थान से सभी जगह यात्रा करने के लिए आवागमन की सुविधा मिल सके। नगर में एक व्यवस्थित ऑटो स्टैंड की भी आवश्यकता को देखते हुए इस पर भी कार्य करने की बात कही।
एस डी एम रेना जमील ने आगे कहा कि नगर सीमा में भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक रोक लगाने की आवश्यकता है। व्यापारी मंडलों से चर्चा कर इस विषय में नीति निर्धारित की जाएगी।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close