
डॉ महंत ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरना ही सच्ची जनसेवा है: आनंद अग्रवाल
सक्ती: छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने अपने सबसे विश्वसनीय और करीबी कांग्रेस नेता आनंद अग्रवाल पर पूर्ण विश्वास जताते हुए उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

आनंद अग्रवाल जिला सक्ती अंतर्गत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में होने वाली समस्त बैठकों में नेता प्रतिपक्ष व सक्ती विधायक की अनुपस्थिति में शामिल होंगे।

आनंद अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग की बैठकों में शामिल होकर डॉ महंत के द्वारा क्षेत्र की जनकल्याणकारी योजनाओं हेतु जो निर्णय , विचार एवं सुझाव दिए जाएंगे उनके परिपालन हेतु सदा क्षेत्र में उपस्थित रहते हुए कार्यों को पूर्ण करूँगा और अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन करूँगा।

आनंद अग्रवाल ने कहा कि डॉ महंत ने जिस प्रकार उनपर विश्वास जताया है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा हमेशा यह प्रयास रहेगा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में कार्य सुचारू रूप से चलें जिससे क्षेत्र की जनता को भरपूर लाभ मिल सके।



