डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि के अवसर पर सक्ती भाजयुमो द्वारा रेलवे कालोनी परिसर पर वृक्षारोपण
सक्ती: भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती नगर मंडल द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि के अवसर पर रेलवे कालोनी परिसर पर वृक्षा रोपण का कार्यक्रम भाजयुमो के प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र देवांगन के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र देवांगन ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश एक संविधान के लिए देश को अपना बलिदान दिया। वहीं किसान नेता प्रीतम गवेल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे, भारतीय जनसंघ से ही बाद में भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अगुवाई में जनसंघ ने देश के बंटवारे का विरोध किया।

इस कार्यक्रम में भाजपा के ज़िला मंत्री संजय रामचंद्र, भाजपा मंडल महामंत्री राम नरेश यादव , अमन डालमिया, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन, झुग्गी झोपड़ी जिला संयोजक रंजन कुमार सिन्हा, भाजयुमो पूर्व जिलाउपाध्यक्ष संजय कश्यप,भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, नेताप्रतिपक्ष नगर पालिका धनंजय नामदेव, अरुण शर्मा, दीपक गुप्ता, उदय वर्मा, श्रीमती रेखा देवांगन, श्रीमती अनीता गोपाल यादव, गोपाल गौतम, प्रमेन्द्र ठाकुर, विशाल कसेर, गंधर्व कसेर, मुकेश खूँटे, सूरज देवांगन, रजत गोयल, चिराग़ अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, लक्ष्मण यादव, गोविंदा निराला, वेदप्रकाश देवांगन एवं कार्यक्रम के अंत में भाजयुमो के कार्यकर्ता हर्ष देवांगन ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।



