
कन्या महाविद्यालय सक्ती में विकास समिति के अध्यक्ष बने रामनरेश यादव
सक्ती: कन्या महाविद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में राम नरेश यादव को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मण्डल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल तथा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चन्द्रा की अनुशंसा व प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से कलेक्टर अमृत टोपनो ने की है। रामनरेश यादव की सक्रियता और अनुभव के साथ नेतृत्व क्षमताओं को देखते हुए नियुक्ति की गई है।

शहर के मध्य में स्थित महाविद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई के बहुत मायने हैं। जिला मुख्यालय के नगर वासियों को भी बहुत उम्मीदें है कि वे महाविद्यालय में छात्र हित में अनेकों कार्य करेगें।
इस नियुक्ति से स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह है,क्योंकि राम नरेश यादव को उनकी सक्रियता सामाजिक सहभागिता और सेवा के लिए जाना जाता है। उनका योगदान महाविद्यालय के विकास और छात्रों के हित में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
Live Share Market



