डॉ खिलावन साहू के प्रयास से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

बाराद्वार – शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल जिसमें राज्य के १७ महाविद्यालयो में चार करोड़ पैंसठ लाख पच्चासी हज़ार रुपए प्रत्येक महाविद्यालयों हेतु कुल ८० करोड़ रुपए जारी किया गया है जिससे राज्य के महाविद्यालयों को शिक्षा और अनुसंधान क्षमताओं में सुधार करने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा डॉ खिलावन साहू ने सक्ती विधानसभा के नवीन शासकीय महाविद्यालय नगरदा एवं सारागांव हेतु राशि स्वीकृत करने हेतु निवेदन किया था जिस पर नगरदा एवं सारागांव हेतु राशि स्वीकृत होने पर डॉ खिलावन साहू के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। डॉ खिलावन साहू के इस प्रयास से सक्ती विधानसभा के महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, समानता और सुविधाओं के स्तर में सुधार आने वाले दिनों में दिखेगा।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close