सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने क्षेत्र विकास हेतु सौंपा मांग पत्र, जल्द ही मांग पूरी होने का मिला आश्वासन

नई दिल्ली: नवनिर्वाचित जांजगीर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के द्वारा लगातार क्षेत्र विकास हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। आज इसी कड़ी में नवनिर्वाचित सांसद ने भारत सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्य भेंट की।

 

 

 

भेंट के दौरान ही क्षेत्र की समस्याओं के निदान हेतु पहल करते हुए मंत्री जी से क्षेत्रवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें माँग पत्र सौंपकर क्षेत्र विकास हेतु आवश्यक और सार्थक कदम उठाने हेतु निवेदन किया। क्षेत्र विकास हेतु जो सर्वाधिक जरूरी है उन मांगों की सूची माननीय नितिन गडकरी जी को सौंप दिया जो कि निम्न हैं।

 

 

 

 

1. राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-49) के जेठा कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास बने टोल प्लाजा पर सक्ती वासियों को टोल में छूट।
2. अकलतरा से रायगढ़ के मध्य सड़क का समतलीकरण।
3. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रायगढ़ रूट से होकर गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-49) में बाराद्वार बाईपास का निर्माण।

उक्त सभी मांगों पर माननीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने मांगों की स्वीकृति हेतु आश्वस्त किया है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close