
भाजपा बाराद्वार मंडल एवं नगर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में वृहद योगाभ्यास का आयोजन
बाराद्वार – विश्व योग दिवस पर नगर पंचायत बाराद्वार में भाजपा बाराद्वार मंडल एवं नगर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में वृहद योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा प्रकाश साहू,अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेशमा सूर्यवंशी,विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी,नेता प्रतिपक्ष दीपक ठाकुर एवं संतोष राठौर मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यक्रम में सहभागी बने।

।


कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की गई। जिसके पश्चात योग गुरु जितेन्द्र शर्मा के द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। योगाभ्यास के दौरान हर योग का महत्व तथा लाभ जितेन्द्र शर्मा द्वारा बताया गया। समस्त उपस्थित जनों का आभार प्रकाश साहू द्वारा किया गया।इस अवसर पर पार्षद नारायण कुर्रे,अजय सिंह राजपूत,पंकज सांवड़िया,ओम प्रकाश कुर्रे सहित गोपाल जोशी,अरूण शर्मा, जयप्रकाश साहू,जगेश राय,आयुष शर्मा, कृष्णा साहू,सीएमओ लक्ष्मण देहारी, संतोष साहू, शशांक सिंह,नरेश साहू, दीपक साहू सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी तथा नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित थे।



