प्रदेश देवांगन कल्याण समाज महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ का हुवा विस्तार

 

सक्ती- प्रदेश देवांगन कल्याण समाज छत्तीसगढ़ (पंजीयन क्रमांक 2338) के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोहर देवांगन के द्वारा अपने समिति का विस्तार करते हुए सक्ती जिला से रोशन देवांगन को संरक्षक एवं राकेश देवांगन को सलाहकार नियुक्त किया गया है एवं महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष किरण देवांगन के द्वारा अपने समिति का विस्तार किया गया है, जिसमें नवीन जिला सक्ती से तीन सदस्यों को नवीन जिम्मेदारी दिया गया, जिसमें रेखा देवांगन को उपाध्यक्ष, श्रीमती अंजनी देवांगन को कार्यकारिणी सदस्य एवं श्रीकलश देवांगन को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दिया गया है।

 

 

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को देवांगन विकास सेवा समिति के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया एवं साथ ही चर्चा किया गया कि सक्ती जिला में जिला देवांगन कल्याण समाज सक्ती के गठन से समाज को एक नई दिशा मिलेगी एवं समाज के कल्याण के अनेकों कार्य हो सकेंगे। समाज कल्याण एवं सेवा के लिए हमारा देवांगन विकास सेवा समिति हमेशा तत्पर रहेगा। किसी भी प्रकार की आयोजन में समिति पूरा सहयोग करेगा।

 

 

 

 

इस अवसर पर देवांगन विकास सेवा समिति के सदस्य कृष्णा कुमार देवांगन, प्रेम नारायण देवांगन, मुकेश देवांगन, रवि देवांगन, शंकर देवांगन, योगेश देवांगन, ओंकार देवांगन, विमल देवांगन, शैलेश देवांगन, नारायण देवांगन, बाबा देवांगन, गजेंद्र देवांगन, परमानंद देवांगन, उमाशंकर देवांगन, दौलत देवांगन, सावन देवांगन, दीपांशु देवांगन, महेंद्र देवांगन, ऋषि देवांगन, मनोज देवांगन, सुनील देवांगन, यशवंत देवांगन, छोटु देवांगन एवं एम. विकास देवांगन आदि उपस्थित थे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close