
अब मोदी की गारंटी है, भाजपा का शासन है, अपने शोषण की फितरत बदल लें अधिकारी कर्मचारी : संजय रामचन्द्र
सक्ती: क्षेत्र के दिग्गज भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा संजय रामचंद्र ने किसानों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया।

क्षेत्र के देवरी, सकरेली, डोंड़की,नन्दौर खुर्द खरीदी केंद्रों में किसानों से अधिक मात्रा में धान लेने की बात पर किसानों के साथ खरीदी केंद्रों में गए। इन केंद्रों में किसानों से 41 kg 400 gm लेना पाया गया जो शासन की गाईड लाईन से परे है जिसपर तत्काल निर्धारित माप मे लेने को लेकर ताकीद की गई।
संजय रामचंद्र के द्वारा कहा गया कि ये अब मोदी की गारंटी है, भाजपा का शासन है, इस शासन में अब अधिकारी और कर्मचारी अपने शोषण की फितरत बदल लें, क्योंकि भाजपा पूरी तरह से किसानों के साथ है किसानों के साथ हो रहे अन्याय को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित मात्रा में ही तौल किया जाना है यदि शासन के आदेश से परे जाकर मनमानी पूर्वक खरीदी की गई तो खरीदी प्रभारियों के ऊपर गाज गिरनी तय है अतः सभी खरीदी प्रभारी अपने अपने केंद्रों में निर्धारित मात्रा में ही किसानों से धान का तौल करें।



