
राज्य स्तरीय नवोदय स्व आंकलन जांच परीक्षा में सक्ती के छात्र आराध्य मेहर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

सक्ती:राज्य स्तरीय नवोदय स्व आंकलन जांच परीक्षा 2023 का आयोजन एस्पायर कोचिंग सेन्टर बिर्रा के द्वारा किया गया।

उक्त आयोजन में बहुत से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था इसी आयोजन में गुंजन एजुकेशन सेन्टर के छात्र आराध्य मेहर पिता सत्यम मेहर कक्षा 5 वीं ने भी हिस्सा लिया था। उक्त राज्य स्तरीय नवोदय स्व आंकलन जांच परीक्षा बिर्रा 2023 में सक्ती के छात्र आराध्य मेहर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। आराध्य मेहर को पुरुस्कार स्वरूप 9000 रु नगद के साथ ही मैडल व प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि जांजगीर अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय द्वारा देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री नितिन सोनी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों के भीतर छिपी हुई प्रतिभा बाहर निकलकर आती है जिससे बच्चों में एक नए उत्साह के संचार के साथ ही भरपूर आत्मविश्वास की भावना बलवती होती है। प्राचार्य नितिन सोनी ने आराध्य देवांगन को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



